Breaking: शिमला में गैस सप्लाई करने वाले कश्मीरी युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया पाकिस्तानी स्टेटस, मामला दर्ज


शिमला-11 मई. राज्य के अलग अलग स्थानों के बाद राजधानी शिमला में एक कश्मीरी को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान का झंडा लगाना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। युवक की पहचान आदिल मगरे, अनंतनाग जम्मू कश्मीर के रहने वाले के रूप में हुई है। युवक शिमला में गैस सप्लाई का काम करता है। पुलिस ने थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 197 (1) केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कश्मीरी युवक शिमला में एक गैस एजेंसी में मजदूरी का काम करता है और बीते वर्ष उसने अपने व्हाट्सएप पर पाकिस्तान का झंडा लगाया था जिसका किसी व्यक्ति ने स्क्रीनशॉट अपने पास रख लिया था। वाट्सएप स्टेटस 24 घंटे के लिए रहता है परंतु युवक ने कुछ देर लगाने के बाद ही स्टेटस से झंडा हटा दिया था। युवक की पहचान आदिल मगरे, अनन्तनाग जम्मूकश्मीर के रहने वाले के रूप में हुई है युवक शिमला में गैस सप्लाई का काम करता है।

उधर पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *