Breaking: सूबे में 12 मई तक बारिश ओलावृष्टि की संभावना


शिमला-06 मई. प्रदेश में अब मौसम 12 मई तक खराब रहेगा। मंगलवार को मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान दिया है उसके मुताबिक चार दिनों तक कुछ जिलों में आंधी, तूफान व बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को भी राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। सुबह शिमला में हलकी धूप खिल गई थी लेकिन दोपहर में जब बारिश हुई तो ठंड का एहसास हुआ। शिमला, कुल्लू, मंडी में कई स्थानों पर दोपहर बाद बारिश होने की सूचना है वहीं कई स्थानों पर मौसम ठीक रहा। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई तक गर्जन के साथ बारिश व आंधी चलने का येलो अलर्ट रहेगा। इस अवधि के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने व तूफान चलने का अलर्ट है। प्रदेश में 11 व 12 मई को भी मौसम खराब रहने वाला है। अधिकांश स्थानों पर मंगलवार को दोपहर तक मौसम साफ बना रहा वहीं धूप भी खिली रही। जबकि दोपहर बाद फिर से आसमान में काले बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया था। इस दौरान पहाड़ों पर गर्जन के साथ एक दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले बढ़ोतरी आंकी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *