साधुपुल में एडवेंचर करते गिरा पर्यटक, मौत


सोलन-04 मई. सोलन के साधुपुल में एडवेंचर एक्टिविटी करते एक पर्यटक नीचे जा गिरा। हादसा सेफ्टी बेल्ट का हुक टूटने के कारण हुआ। घायल पर्यटक ने उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गोपाल शर्मा निवासी मंडी गोविंदगढ़ जिला फतेहगढ़ पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

सोलन पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 1 मई को गोपाल पत्नी के साथ साधुपुल घूमने आए थे, जहां पर वह माउंटेन रिवर कैंप में रोप कोर्स व एडवेंचर एक्टिविटी के लिए रस्सी पर चढ़े।रोप कोर्स का पांचवां पड़ाव पार करते हुए असंतुलित होकर बेल्ट के सहारे नीचे लटक गए। कैंप साइट के कर्मचारी उन्हें रेस्क्यू करने लगे, तभी सेफ्टी बेल्ट का हुक टूटने से  करीब 12 फीट नीचे जा गिरे। उन्हें कंडाघाट अस्पताल लाया गया, जहां से क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया। यहां शुक्रवार शाम को उनकी मौत हो गई। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *