Breaking: भारत-पाक के बीच तनाव के चलते राष्ट्रपति मुर्मू का हिमाचल दौरा रद्द


शिमला-30 अप्रैल. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल और हरियाणा का दौरा स्थगित हो गया है। बुधवार को इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग और राजभवन को सूचित किया गया।महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 से 9 मई के बीच शिमला आने का कार्यक्रम था। उन्होंने शिमला के छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में रुकना था। शिमला दौरे के दौरान उन्होंने आईआईटी मंडी, आरट्रैक ,राजभवन और मनाली -सिस्सू भी जाना था। दौरा स्थगित होने की सूचना मिलते ही तैयारियां भी रोक दी गईं। बताया जा रहा है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव के चलते चलते दौरा स्थगित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *