Breaking:ऑनलाइन ठग ने जुब्बल निवासी से ठगे 11.35 लाख, मामला दर्ज


शिमला-29 अप्रैल. प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला शिमला जिला के रोहड़ू में पेश आया है। यहां जुब्बल निवासी से सरिया खरीदी के नाम पर 11.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें निर्माण कार्य के लिए सरिये की जरूरत थी। 25 अप्रैल को उन्होंने गूगल पर टाटा स्टील के डिस्ट्रीब्यूटर का नंबर सर्च किया। एक ठग ने खुद को टाटा स्टील का एरिया मैनेजर आलोक कुमार बताया। उसने 15 टन सरिये का ऑर्डर बुक कराकर एडवांस में 11,35,650 रुपये का भुगतान करवा लिया। जब तय समय पर सरिया नहीं पहुंचा और ठग से संपर्क भी नहीं हो पाया। व्यक्ति ने रोहड़ू थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपी की तलाश में साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से पुष्टि करें। किसी अंजान नंबर या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें।।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *