Breaking: सूबे में एक मई से मौसम बदलेगा करवट,बारिश की संभावना


शिमला-28 अप्रैल. प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ बना रहा। खासतौर पर मैदानी जिलों में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रही है। ऊना में पिछले कल रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके अलावा अन्य मैदानी इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जबकि मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। लोगों को लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हालांकि एक मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बादल घिर सकते हैं और बारिश के साथ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। 1, 2 और 3 मई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी तरह का येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया है। बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *