Breaking:सरकारी कर्मचारियों को पहली तारीख को और पेंशनरों को 9 अक्टूबर को मिलेगी पेंशन


शिमला-28 सितंबर. प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। सरकारी कर्मचारियों को सितंबर का वेतन 1 अक्तूबर और पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर को किया जाएगा।  प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि वित्त विभाग की ओर से सरकारी कोषागार में होने वाले नकदी के प्रवाह की समीक्षा करने के बाद निर्णय लिया गया है। पिछले महीने हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन 5 सितंबर और पेंशनरों को पेंशन का भुगतान 10 सितंबर को किया गया था। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से वित्तीय संसाधनों का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने की दिशा में यह कदम उठाया गया था। इस दिशा में राज्य सरकार को होने वाली प्राप्तियों और व्यय असंतुलन को कम करके यह प्रयास किया जा रहा है कि ऋण राशि सही समय पर ली जाए, जिससे ऋण पर दिए जाने वाले ब्याज पर कम से कम खर्च हो।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि 4 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री ने विधानसभा में स्पष्ट किया था कि सितंबर के वेतन के लिए वित्तीय स्थिति का आकलन करने के बाद 28 या 29 सितंबर को इस पर फिर से निर्णय लिया जाएगा, क्योंकि कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने बैंकों से ऋण लिया और उन्हें मासिक किस्त पहली तारीख को अदा करनी पड़ती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *