Breaking: सीएम सुक्खू की पत्नी व MLA कमलेश ठाकुर की राज्यपाल से शिकायत, जानें क्या है मामला


शिमला-11 अप्रैल. देहरा के पूर्व विधायक व BJP नेता होशियार सिंह ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर की शिकायत की है। शिकायत में सीएम सुक्खू की देहरा से विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर को 6 साल के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है। होशियार सिंह ने कमलेश ठाकुर पर उपचुनाव के दौरान पैसे बांटने का आरोप लगाया है। कमलेश ठाकुर ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी रहते हुए वर्ष 2024 में हुए उपचुनाव के दौरान BJP प्रत्याशी  होशियार सिंह को हराया था।

बता दें कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान हमीरपुर से बीजेपी विधायक आशीष शर्मा ने आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और मौजूदा विधायक कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र की कुछ महिला मंडलों के बैंक खातों में कांगड़ा बैंक से धनराशि ट्रांसफर की थी। उन्होंने पूछा कि यह ट्रांजेक्शन किस आधार पर हुआ और इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाई जानी चाहिए। अब उसी को आधार बनाकर होशियार सिंह ने ये शिकायत राज्यपाल से की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *