Breaking: सूबे में आज से करवट बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना


शिमला-09 अप्रैल. राज्य में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक आज से अगले चार दिन बारिश व हल्की बर्फ़बारी की संभावना है। प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश और चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 9, 10 और 11 अप्रैल को राज्य के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 10, 11 और 12 अप्रैल को निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *