सरकार ने दृष्टिहीन संघ की सभी मांगों को पूर्ण करने का दिया आश्वासन


शिमला- 07अप्रैल. सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्य दिव्यांगजन संगठनों की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष देवा चंद नेगी तथा हिमाचल दिव्यांग कल्याण सभा के अध्यक्ष हरिदास प्रजापति ने बताया कि विभाग द्वारा पहली बार ब्लाईड पर्सन एसोसिएशन के अतिरिक्त सभी दिव्यांगवर्गो के संगठनों को एक मंच पर बुला कर उन की सभी मांगों का जैसे की दिव्यांगों हेतु विशेष स्थानांतरण नीति बनाना, पदोन्नति नीति का सख्ती से पालन करना, दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृति की आयु को बढ़ा कर साठ वर्ष करना, स्वतन्त्र दिव्यांग आयुक्त बनाना, सभी दिव्यांगों को बिना शर्त मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने तथा दिव्यांगजनों की सामाजिक सुरक्षा पैन्शन को बढाने बारे, सरकारी स्तर पर समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया। सभी संगठनों ने विभाग द्वारा गत वित्तीय वर्ष में 235 पदों को भरने की प्रक्रिया के प्रयासों को पूर्ण करने की सराहना की तथा भविष्य में भी किसी एक विशेष संगठन के साथ बैठक न करके सभी संगठनों को बैठक में आमंत्रित करने का आग्रह विभाग से किया ताकि सभी दिव्यांग वर्गों के संगठनों के साथ पूर्ण पारदर्शिता के साथ न्याय करते हुए उन की व्यक्तिगत दिव्यांगता अनुसार सुगमता प्रदान करने हेतु शिकायतों का निराकरण करके उचित समाधान निकाला जा सके।

विभाग के सचिव आशीष सिंहमार तथा निदेशक ESOMSA किरण भड़ाना द्वारा संगठनों को अवगत करवाया गया कि विभाग दिव्यांगों के अधिकारों का सरंक्षण करने हेतु प्रतिबद्ध है तथा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी विभागों को दिव्यांगों हेतु आरक्षित सभी पदों को त्वारित कार्यवाही करतें हुए भरने के आदेश जारी किए है। इस के अतिरिक्त सचिव, सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग द्वारा सभी दिव्यांग संगठनों की मांग के अनुसार प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ शीघ्र एक बैठक आयोजित करने बारे आश्वस्त किया गया। बैठक में सभी दिव्यांग संगठनों द्वारा सरकारी अधिकारियों के विरूद्ध गत बैठक में ब्लाईड पर्सन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया तथा भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने का आश्वासन दिया। इस बैठक में दिव्यांग संगठनों के अतिरिक्त सम्बधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *