Advertise with Click Khabar :- 82195-32005Boost your business with targeted ads on Himachal’s leading news platform.
Homeताजा खबरBreaking: अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Breaking: अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

शिमला-04 अप्रैल. लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस उग्र हो गई है। अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर कांग्रेस ने शिमला डीसी आफिस के प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र की सरकार और अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर को अपने बयान को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग उठाई।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वक्फ बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर वक्फ की जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं। यह आरोप निराधार हैं। कहा कि आपदा के समय में भारी जानमाल का नुकसान हुआ। उस समय मैने सांसद रहते आवाज उठाई, भाजपा के सांसद साथ तक नहीं आए। वे स्वयं प्रधानमंत्री से मिली। प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे घर को कोई राहत नहीं दी। मौजूद समय में भाजपा की मंडी से सांसद कंगना रणाैत ने हिमाचल की कोई आवाज नहीं उठाई, अनुराग ठाकुर ने भी सांसद रहते हिमाचल की कोई बाद केंद्र में नहीं उठाई। हमारे नेताओं पर टिप्पणी का विरोध जारी रहेगा, अनुराग ठाकुर माफी मांगे। टैरिफ वार से हिमाचल को नुकसान होगा। 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश से आठ सांसद केंद्र में हिमाचल के हित की बात रखने में नाकाम रहे। अनुराग ठाकुर मंत्री पद नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं पर गलत टिप्पणी कर सुर्खियां बटोरना चाह रहे ।  संसद के वरिष्ठतम  सांसद मल्लिकार्जुन खरगे पर की टिप्पणी का कांग्रेस जवाब देगी। उनकी छवि  बेदाग रही है। उन पर अनुराग ठाकुर ने टिप्पणी कर, उनका नाम जमीन सौदे को लेकर बदनाम करने का प्रयास किया। लोकसभा और राज्यसभा में प्रदेश के  सांसद हिमाचल की बात रखने में नाकाम रहे। आपदा का पैसा तक दिलवाने में नाकाम रहे। जयराम ठाकुर विधानसभा में केंद्र की सरकार के साथ है।  अनुराग ठाकुर मंत्री नहीं बन पाए हैं, इसलिए शायद  वह कांग्रेस के बड़े नेताओं पर टिप्पणी कर सुर्खिया बटोरना चाह रहे हैं।  अनुराग कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से जब तक माफी नहीं मांगते, कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img