Breaking: सचिवालय कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग, सीएम के साथ करेंगे वार्ता: संघ


शिमला-27 सितंबर. सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने अपनी मांगों को सरकार के खिलाफ एक बार प्रदर्शन के संकेत दिए हैं. महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महासंघ आज भी अपनी मांगों को लेकर अडिग है.उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को महासंघ राज्य सचिवालय के प्रांगण में जनरल हाउस करने जा रहा था. इससे पहले 16 सितंबर को ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यालय से उन्हें मुलाकात के लिए फोन आया. इसके बाद 17 सितंबर को होने वाला जनरल हाउस टाल दिया गया.

महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि उनके राज्य सरकार के सचिव राकेश कंवर से मुलाकात हुई है. राकेश कंवर ने कर्मचारियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना है.इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि जल्द ही उनकी बैठक मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के साथ भी करवाई जाएगी. संजीव शर्मा ने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री अस्वस्थ चल रहे हैं. ऐसे में उनसे मुलाकात नहीं हो सकी है. संजीव शर्मा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग है. कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि महासंघ डर गया है, तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है.

संजीव शर्मा ने कहा कि सचिव राकेश कंवर के साथ हुई बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि सबसे पहले तो कर्मचारियों के खिलाफ लाए गए विशेष अधिकार हनन के नोटिस और मेमो को वापस लिया जाए. इसके अलावा 1 जुलाई 2022 से लंबित 21 महीने डीए की किस्त भी जल्द से जल्द कर्मचारियों को दी जाए. उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं. वह अपना अधिकार मांग रहे हैं. ऐसे में किसी को भी इस बात पर शंका नहीं होनी चाहिए कि महासंघ लड़ाई से पीछे हट गया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *