Breaking: मणिकर्ण में भूस्खलन व पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत कई घायल


कुल्लू-30 मार्च. धार्मिक नगरी मणिकर्ण में नव संवत के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं। घायलों को कुल्लू अस्पताल लाया जा रहा है। फिलहाल, मरने वालों की पहचान की जा रही रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वहां पर खड़े रेहड़ी संचालक एक गाड़ी सवार और तीन पर्यटक जो मौके पर मौजूद थे उनकी मौत हो गई है। मरने वालों की पहचान की जा रही रही है।

एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की जान गई है, जबकि कई घायल हुए हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी है । प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पहाड़ी से पेड़ गिरने पर उसके साथ काफी मलबा भी नीचे आया है। अब इस मलबे को हटाकर इसके नीचे भी लोगों की तलाश की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन की वजह से पहाड़ी से पेड़ जड़ सहित गिरा और उसके साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आया है, जिसमें कई लोग दबे हो सकते हैं। प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *