Breaking: मनाली अटल टनल मार्ग पर धुंधी के पास गिरा ग्लेशियर, सड़क अवरुद्ध


मनाली-27 मार्च. मनाली-केलांग नेशनल हाईवे-3 के बीच धुंधी में वीरवार सुबह ग्लेशियर गिर गया। ग्लेशियर गिरने के बाद मनाली-केलांग के बीच आवाजाही फिलहाल बाधित हो गई है।  हालांकि, घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पहाड़ों में गर्मी बढ़ते ही अब हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने पर्यटकों व यात्रियों से अपील की है कि सावधानीपूर्वक यात्रा करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन या जिला आपदा प्रबंधन को संपर्क करें।

उधर, माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का भी अलर्ट है। शिमला में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। 28 मार्च से 2 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *