Breaking: शिमला में प्रतिष्ठित निजी स्कूल ने ईद के कार्यक्रम को लेकर मंगवाया कुर्ता पजामा, बढ़ा विवाद, मंत्री ने मंगवाई रिपोर्ट


शिमला-24 मार्च. राजधानी शिमला में एक निजी स्कूल में बच्चों को ऐसा फरमान जारी किया जिससे शहर में विवाद हो गया है. निजी स्कूल ने बच्चों को ईद के लिए स्कूल में कुर्ता पायजामा और टोपी पहनकर आने के लिए कहा गया. हालांकि बाद में स्कूल ने एक और आदेश जारी कर कार्यक्रम को रद्द कर दिया. उधर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूल से रिपोर्ट मांगी है और संज्ञान लेने की बात कही है.

दरअसल, स्कूल प्रशासन ने ईद के मौक़े पर टिफ़िन में सवइयां लाने के लिए भी बात कही थी. 31 मार्च को ईद मनाई जानी है. इससे पहले 28 मार्च को स्कूल में बच्चों के लिए ऐसा फ़रमान जारी हुआ. इसके बाद सोशल मीडिया पर हिंदू नेताओं की ओर से स्कूल के ख़िलाफ अभियान छेड़ दिया गया. देवभूमि संघर्ष समिति ने इसका विरोध किया.

देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह संविधान के धर्मनिरपेक्षता के भी सिद्धांत के ख़िलाफ है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर स्कूल की ओर से ऑर्डर वापस नहीं लिया गया, तो स्कूल का घेराव किया जाएगा और स्कूल के ख़िलाफ क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह स्कूल की सोची समझी साज़िश है. इस कदम के ज़रिए हिमाचल प्रदेश में इस्लाम को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण क़रार दिया. साथ ही चेतावनी भी दी अगर स्कूल अपनी बात से पीछे नहीं हटा, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. फ़िलहाल इस मामले पर स्कूल की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *