Breaking: शोघी पंचायत भवन की खुदाई के दौरान मिला नर कंकाल, पुलिस ने जांच के लिए भेजा


शिमला-27 सितंबर. शिमला के शोघी में बन रहे नए पंचायत भवन की खुदाई के दौरान एक नर कंकाल मिला है. यह नर कंकाल कई वर्षों पुराना बताया जा रहा है. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक जांच में कार्बन डेटिंग के माध्यम से पता किया जाएगा कि आखिर यह नर कंकाल कितना पुराना है और किसका हो सकता है. पुलिस इसका पता लगाने की भी कोशिश कर रही है.

जानकारी के अनुसार शोघी बाजार से करीब 100 मीटर की दूरी पर नए पंचायत भवन के निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा है. पंचायत भवन की खुदाई के दौरान जमीन में काफी नीचे एक कंकाल मिला. इसके चारों तरफ पत्थर की दीवार बनी हुई थी. पत्थरों की दीवार के बीच रखे नर कंकाल को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी. कंकाल मिलते ही लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई.इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तो साफ हो चुक है कि यह कंकाल किसी इंसान का ही है, लेकिन यह कितना पुराना है और किसका है यह पता नहीं लग पाया है. ऐसे में अब इसकी उम्र का पता लगाने के लिए इसे कार्बन डेटिंग का सहारा लिया जाएगा. कंकाल को फॉरेसिंक जांच के लिए भेज दिया गया है. साथ ही इसकी डीएनए जांच भी की जाएगी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *