Breaking: शराब पीकर थार चलाने वाले पंजाब के युवक का पुलिस ने काटा 27500 का चालान


मनाली-18 मार्च. मनाली के सोलंगनाला में नशे में धुत होकर वाहन चलाना पंजाब के पर्यटक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर कुल 27,500 का चालान कटा। हालांकि, पर्यटक ने एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर नुकसान भी पहुंचाया था। लेकिन दोनों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम्य मनाली पुलिस थाना को कंट्रोल रुम कुल्लू से टेलिफोन द्वारा सूचना मिली कि सोलांग वैली में सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसने जांच पर पाया कि पलचान स्कूल के पास पीबी -10-जेडबल्यू-8477 एक थार गाड़ी व एक अन्य डीएल 10-CU2847 गाड़ी के बीच टक्कर हो गई थी।पंजाब नंबर की थार सोलंगनाला से मनाली तथा दिल्ली नंबर की जीप कंपास गाड़ी मनाली से सोलंगनाला की तरफ जा रही थी। थार गाड़ी सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण स्किड होकर जीप कंपास से टकरा गई जिस कारण दोनों वाहनों को नुकसान हुआ था, लेकिन मौके पर किसी को कोई चोट नहीं लगी।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर 25 हजार और लापरवाही से वाहन चलाने पर 2500 का चालान किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *