Breaking: पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से किया हमला PSO भी घायल


बिलासपुर-14 मार्च. होली का जश्न मना रहे बिलासपुर के पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाकर घायल कर दिया। बंबर ठाकुर पर यह हमला उस समय हुआ जब वे अपने आवास पर ही दिन के समय होली मना रहे थे। इस जानलेवा गोलीबारी में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सहित उनके पीएसओ घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी। वारदात उस समय हुई जब वह बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं। बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ के पीठ और पेट पर गोलियां लगी हैं।अब बंबर ठाकुर को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, क्योंकि बंबर ठाकुर ने कहा कि उन्हें आईजीएमसी या पीजीआई रेफर करें उन्हें एम्स रेफर न करें। बंबर ठाकुर को टांग में गोली लगी है। 

एसपी संदीप धवल ने खुद मौका संभाला है। पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों को ढूंढ रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पत्नी के सरकारी रेजिडेंस पर हुआ है हमला। बंबर ठाकुर ने गाड़ी के पीछे छुपकर जान बचाई है। पीएसओ ने बंबर ठाकुर को बचाने के लिए दो गोलियां खाई हैं। 

बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के पुत्र ईशान सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। पोस्ट में लिखा है कि उनके पिता को किसी ने गोली मारी है। पता चला है कि अज्ञात हमलावरों ने बंबर ठाकुर पर उनके ही घर में गोलियों से भूनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले में बंबर घायल और उनके अंग रक्षक जख्मी हो गए हैं। दोनों उपचाराधीन हैं। हमलावरों की तलाश जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *