Breaking: बद्दी में देह व्यापार का भंडाफोड़ 7 गिरफ्तार 11 महिलाओं को किया रेस्कयू


सोलन-09 मार्च. हिमाचल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। सोलन के बद्दी में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें 11 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है जबकि 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सटीक गुप्त सूचना का नतीजा रही, जिसने अवैध गतिविधियों में लिप्त इस गिरोह की जड़ें हिला दीं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गुल्लरवाला स्थित एक किराये की इमारत में अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है। इस शिकायत पर एसपी बद्दी विनोद के निर्देशानुसार एसएचओ बद्दी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद शनिवार देर शाम पुलिस ने वहां छापा मारा, जहां से 11 महिलाओं को छुड़ाया गया और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो इस गिरोह के संचालन में अहम भूमिका निभा रही थी।

पुलिस ने इस मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की धारा 3,4, 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मौके से नकदी, दस्तावेज़ और कई आपत्तिजनक भी बरामद की गई है, जो इस अवैध गतिविधि के पुख्ता सबूत पेश करती है।

उधर, बद्दी पुलिस ने रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनकी काउंसलिंग और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वे इस भयावह स्थिति से बाहर निकलकर एक बेहतर जीवन की ओर बढ़ सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *