रामपुर के एक निजी होटल में पंखे से लटका मिला अरसू तंगूर के युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस


रामपुर-24 फरवरी. रामपुर के इंदिरा मार्केट के समीप स्थित एक निजी होटल मधुरम होटल में एक युवक का शव पंखे से लटका मिला है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली है। शव पंखे से लटका हुआ मिला है जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने होटल के कमरे में सिलिंग फैन से लटके शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान प्रताप सिंह पुत्र हिम्मत राम उम्र 31 वर्ष गांव तंगूर व डाकघर अरसु तहसील निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई। मृतक 22 फरवरी से होटल में ठहरा हुआ था। जब होटल के कर्मचारियों ने देखा कि कमरा दो दिन से बंद है तो उन्होंने इसकी सूचना मालिक को दी और इसकी जानकारी पुलिस काे दी। जिसके बाद दरवाजे को तोड़ कर कमरे को खोला गया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी के लिए भेजा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *