Advertise with Click Khabar :- 82195-32005Boost your business with targeted ads on Himachal’s leading news platform.
Homeताजा खबरBreaking: सूबे में 25 से बारिश बर्फ़बारी का येलो अलर्ट

Breaking: सूबे में 25 से बारिश बर्फ़बारी का येलो अलर्ट

शिमला-22 फरवरी. सूबे में एक बार फिर करवट बदलने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार कल यानी 23 से 24 फरवरी तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। जबकि 24 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य में 25 से 28 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 22 फरवरी लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अलावा  चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।  25 फरवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 26 से 28 फरवरी तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। इस दाैरान कई स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 और 24 फरवरी  को शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 24 फरवरी तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। उसके बाद राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 26 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं 26 फरवरी  को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर ठंडा दिन रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img