Breaking: दिल्ली में रेखा गुप्ता का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे


नई दिल्ली-19 फरवरी. दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा ये चर्चा पिछले 15 दिनों से तेज है. आज शाम में विधायक दल की बैठक होने वाली है. सबसे ज्यादा किसी नाम की चर्चा है तो वो रेखा गुप्ता का चल रहा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एक मजबूत दावेदार बना दिया है. उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ, जहां वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव रह चुकी हैं.इसके अलावा, रेखा गुप्ता का जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों ही समाजों से रहा है, क्योंकि उनका परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है, जबकि उनका राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में हुआ.रेखा गुप्ता के पिताजी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की थी, और इसी कारण उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था. उनके दादा मनीराम जिंदल गांव में रहते थे, और उनके परिवार ने व्यापार से जुड़ी कई पारंपरिक जिम्मेदारियाँ निभाई हैं. वे अभी भी समय-समय पर अपने गांव जाती हैं और अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *