Breaking: विजिलेंस ने 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा BDO परागपुर


कांगड़ा-17 फरवरी. राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कांगड़ा जिले के खंड विकास अधिकारी(बीडीओ) परागपुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।उन्होंने पंचायत में कुछ निर्माण कार्य के लिए डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा की ओर से स्वीकृत 1.5 लाख रुपये की राशि जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *