शिमला-13 फरवरी. प्रदेश में लगभग 8.18 लाख लाभार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। यह पेंशन राशि त्रैमासिक आधार पर सीधे लाभार्थियों के डाकधर एवं बैंक बचत खातों में जमा की जाती है। निदेशालय द्वारा योजना के अन्तरिम निरीक्षण करने के दौरान पाया गया कि ई-कल्याण पोर्टल के अनुसार योजना के अन्तर्गत कुल 260 वृद्धावस्था पेंशन और 37 विधवा पेंशन में अनियमितता पाई गई है। इसके अतिरिक्त 1141 पेंशनर आधार है जिनकी आयु 104 से 124 वर्ष के मध्य है उनकी आयु की सत्यापन्नता बारे जिला कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
पैशन योजना में पारदर्शिता के दृष्टिगत निदेशक, किरण भड़ाना ने बताया कि अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण द्वारा कुल 1438 मामलों में समस्त जिला कल्याण अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर छानबीन कर सूचना इस निदेशालय को भेजने के आदेश जारी किए गए है।
