Breaking: मनाली के चिचोगा गांव में रास्ते में मिला युवती का शव,सनसनी


मनाली- 01 फरवरी. प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में आए दिनों मर्डर के मामले सामने आ रहे हैं। बढ़ते क्राइम के बीच शहर के चिचोगा गांव में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती का शव चिचोगा के पगडंडी रास्ते में सीमेंट की सीढ़ियों के साथ मिली है। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौकास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के नाक, मुंह और जबड़ा को किसी पशु या जानवर द्वारा नोंचा गया है।

डीएसपी मनाली के डी शर्मा ने बताया कि मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जल्द ही पोस्टमार्टम कर हादसे का कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु भी नहीं मिली है। पुलिस ने सभी के बयान और पहलू को ध्यान में रख कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *