Breaking: BJP के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद व मंत्री किशन कपूर का PGI में निधन,शोक में डूबा प्रदेश


शिमला-01 फरवरी. हिमाचल की राजनीति को एक बड़ा झटका लगा है।BJP के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किशन कपूर का PGI चंडीगढ में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। किशन कपूर पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रहे। इसके अलावा वे एक बार कांगड़ा से सांसद भी रहे। किशन कपूर के निधन से पूरा प्रदेश में शोक में डूब गया है और सभी दल के नेता उन्हें श्रद्धांजलि दी रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बीजेपी परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है।

बता दें कि पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर का जन्म 25 जून, 1951 को जिला कांगड़ा के खनियारा में हरिराम और गुलाबो देवी के घर हुआ था। उनकी राजनीतिक यात्रा 1970 के दशक में जनसंघ और जनता पार्टी की सदस्यता से शुरू हुई।

1985 में  कपूर  ने धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में पहला चुनाव लड़ा। 1990 में वे धर्मशाला से बीजेपी के विधायक चुने गए। 1993 में दूसरी बार, 1998 में तीसरी बार चुनाव जीते।  इस दौरान वह BJP सरकार में परिवहन, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी विकास जैसे विभागों के मंत्री रहे। साल 2003 में कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी से वह चुनाव हार गए।किशन कपूर वर्ष 2007 से 2012 तक उद्योग, परिवहन और शहरी विकास मंत्री रहे। दिसंबर 2017 से मई 2019 तक खाद्य और नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री के रूप में कार्य किया है। वर्ष 2019 के आम चुनाव में वे कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों के अंतर से लोकसभा सदस्य चुने गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *