Breaking:रोहड़ू के मस्तोट गांव में आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान


शिमला-31जनवरी. शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में बीती रात आग लगने की एक घटना सामने आई है. चिड़गांव के क्लोटी पंचायत स्थित मस्तोट गांव में एक घर में भीषण आग गई और देखते ही देखते दो मंजिला मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. जनवरी की कड़ाके की ठंड के बीच एक परिवार के सर से छत का साया छीन गया. जिससे परिवार अब ठंड के मौसम में बेसहारा हो गया है. वहीं, आग की चपेट में आए मकान के मालिक कलम सिंह को अपने दोनों बेटों के साथ गांव में ही रिश्तेदार के घर में शरण लेनी पड़ी. इसके अलावा अग्निकांड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक मकान पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *