Breaking: चिट्टा तस्करी में शामिल मां बेटा चढ़े पुलिस के हाथ,जानें कहां


नाहन-30 जनवरी. हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। नशे में जहां युवक युवतियां पूरी तरह से गिरफ़्त में आ चुके हैं। अब इस भयंकर तस्करी में मां बेटा भी संलिप्त हो रहे है। ऐसा ही एक मामला पांवटा साहिब में सामने आया है जहां पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए माँ और बेटे को गिरफ्तार किया। आरोपियों के घर से 8 ग्राम स्मैक/चिट्ठा और 63,000 रुपये नकदी बरामद की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी सुंदरी (पत्नी बादल) और उनके बेटे अक्षय (पुत्र बादल), दोनों निवासी वार्ड नंबर 10, देवीनगर, पांवटा साहिब, सिरमौर, के खिलाफ ND&PS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर घर से ही मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने का आरोप है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच जारी है और इस मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की पड़ताल की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *