शिमला-30 जनवरी. हिमाचल में ब्यास नदी और उतरप्रदेश में यमुना नदी के तटों पर अवैध खनन करने के मामले में गिरफ्तार हमीरपुर के क्रशर मालिक ज्ञानचंद और अन्य सात आरोपियों के खिलाफ ईडी ने आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गाजियाबाद की विशेष अदालत पीएमएलए में पेश किए चालान का संज्ञान ले लिया है। ईडी ने ज्ञानचंद व बाकी आरोपियों के खिलाफ 17 जनवरी को चालान पेश कर दिया था। ईडी ने इस मामले में अवैध खनन को लेकर हिमाचल के कांगड़ा और ऊना के विभिन्न थानों में दर्ज छह एफआइआर के आधार पर जांच शुरू की थी। इन एफआइआर के मुताबिक सरकारी जमीन पर अवैध खनन हो रहा है और कांगड़ा और ऊना में टिप्पर, पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर इन तमाम अवैध खनन गतिविधियों में शामिल है। इसके बाद एक नवंबर 2024 को सहारनपुर के बेहट थाने में ज्ञानचंद और बाकियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई। ईडी ने इस एफआइआर को भी जांच के लिए अपने अधीन ले लिया। ज्ञानचंद की गिरफ्तारी पर भाजपा नेताओं ने उनके सीएम के नजदीकी होने का आरोप लगाया था।
Breaking: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने चालान किया पेश
