शिमला-27 जनवरी. शिमला जिले के जुब्बल में आग लगने की घटना सामने आई है. इस अग्निकांड में करीब 200 सेब के पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं. वहीं, इस आग की चपेट में आने से एक गाय की जिंदा जलने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार जुब्बल के समोट गांव में सुरेंद्र दान सिंगटा के सेब के बगीचे में सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई. इस भीषण आग ने देखते ही देखते विशाल रूप ले लिया. इस आग की चपेट में आने से करीब 200 सेब के पेड़ और कुछ नाशपाती के पेड़ जलकर राख हो गए. वहीं, बगीचे के साथ ही एक गौशाला भी बनी हुई थी, जो आग की चपेट में आ गई. जिसकी वजह से एक गाय की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई. ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया. फायर ब्रिगेड के जवान, पुलिस और स्थानीय लोगों आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.
एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहाशिमला जिले के जुब्बल तहसील में समोट गांव में एक सेब के बगीचे में अचानक आग लग गई. इस घटना में 200 सेब के पौधे जल गए. वहीं, आग की चपेट में गौशाला आने से एक गाय जिंदा जल गई. मामले में जांच की जा रही है. फिलहाल आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है.
