शिमला-22 जनवरी. कुल्लू के आनी में 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। चौकाने वाली बात यह है कि आरोपी के साथ ही उसके परिवार के सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता कुल्लू जिला की रहने वाली है। परिजनों की तरफ से आनी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। लेकिन मामला शिमला जिला के रोहडू से जुड़ा होने के कारण रोहड़ू थाने में जीरो एफआईआर (FIR) दर्ज कर केस को रोहडू पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है। मामला उजागर होने के बाद आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है। आरोप है कि मनोज कुमार ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर कई दिनों तक अपने पास रखा और दुष्कर्म किया इससे पीड़िता गर्भवती हो गई।
Breaking: आनी में 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ हुआ दुष्कर्म, जुब्बल के युवक पर मामला दर्ज
