चौपाल में तेंदुए की दहशत 5 वर्षीय मासूम पर किया हमला,मां की चीख- पुकार से बची मासूम की जान


शिमला-21 जनवरी. जिला शिमला के चौपाल में एक बार फिर तेंदुए की दहशत है। चौपाल के चंजालपुल में तेंदुए के हमले से 5 वर्षीय मासूम घायल हुए है। जानकारी के अनुसार चंजालपुल के पास रहने वाले नेपाली मूल के प्रकाश नामक व्यक्ति की बेटी अनुषा अपने डेरे (घर) से बाहर निकली थी, तभी वहां घात लगाए बाघ ने उस पर हमला कर दिया और बाघ बच्ची को उठाकर भागने लगा, लेकिन मासूम मां ने तुरंत चीख-पुकार की जिससे वह डर गया और कुछ ही दूरी पर बच्ची को छोड़कर भाग गया। हमले में अनुषा की पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन तुरंत एंबुलेंस के जरिए बच्ची को सिविल अस्पताल नेरूवा ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रकाश नेपाली मूल का है औरअपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ जगदीश ठाकुर की जमीन पर डेरा (घर) डालकर रहता है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस खतरनाक जानवर को पकड़ने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *