Breaking: शिमला में UCO और ICICI बैंक के नाम पर 59 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज


शिमला-16 जनवरी. शिमला में गोल्ड लोन के नाम पर दो प्रमुख बैंकों के साथ बड़ी धोखाधड़ी के 2 अलग अलग मामले सामने आए है। यूको बैंक और ICICI बैंक में कुल 59 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई है, जिसमें 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यूको बैंक के मैनेजर गुरप्रीत सिंह की शिकायत के अनुसार, पांच लोगों ने मिलकर बैंक से 55 लाख 45 हजार 500 रुपये का गोल्ड लोन लिया और बार बार नोटिस देने के बाद भी भुगतान नहीं कर रहे है। आरोपी वासुदेव पाठक, बसंत लाल, विकास कुमार, अंकिता और चंद्र दास के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला ICICI बैंक से जुड़ा है, जहां बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने सुरेंद्र कालटा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने सोना खरीदने के लिए 3 लाख 83 हजार 400 रुपये का कर्ज लिया था। बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद उसने लोन की राशि का भुगतान नहीं किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत सदर थाना शिमला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बैंकों में कुल मिलाकर 59 लाख 28 हजार 900 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *