Advertise with Click Khabar :- 82195-32005Boost your business with targeted ads on Himachal’s leading news platform.
Homeराजनीतिचंडीगढ़ में रोकी HRTC बसें उपजा विवाद ,जानें यहां

चंडीगढ़ में रोकी HRTC बसें उपजा विवाद ,जानें यहां

चंडीगढ़-11जनवरी. केंद्र शासित चंडीगढ़ में एक बार फिर HRTC की दो बसों पर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक रामपुर से दिल्ली जा रही शिमला डिपू (3) की बस (HP 63 C-4795) व मनाली से दिल्ली जा रही मंडी डिपो की बस (HP 65-9238) को जब्त कर लिया गया है। बीती रात चंडीगढ़ के सेक्टर 17 बस स्टैंड अड्डा द्वारा यह कार्रवाई की गई।बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के दबाव में निगम की बसों पर फिर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तकरीबन 6 महीने पहले भी इसी तरह का एक विवाद पनपा था। इसमें यहां तक बात हो गई थी कि चंडीगढ़ के सेक्टर 43 के बस स्टैंड को छोड़कर मोहाली (पंजाब) शिफ्ट कर लिया जाए, जहां न केवल किराए में कटौती होगी बल्कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) को करोड़ों रुपए का मुनाफा भी होगा। लेकिन बाद में चंडीगढ़ में ही सेक्टर 43 के बस स्टैंड को जारी रखने का फैसला लिया गया।

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से रोजाना अप डाउन में निगम की 410 के आस-पास बसें चंडीगढ़ से गुजरती हैं। इससे चंडीगढ़ को भी काफी फायदा होता है। क्योंकि न केवल निगम की बसों से मोटी राशि वसूली जाती है बल्कि बस स्टैंड पर दुकानों का किराया भी चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ही लिया जाता है। ये दुकानें निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों से ही आमदनी होती है।

चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट विभाग के इस तरह के रवैये ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम प्रबंधन को यह सोचने पर विवश कर दिया है कि क्यों न चंडीगढ़ के सेक्टर 43 को छोड़कर मोहाली शिफ्ट कर लिया जाए। यहां से निगम की बसों को संचालित करना आसान भी है। साथ ही पार्किंग शुल्क पर खर्च की जाने वाली करोड़ों रुपए की राशि में भी कटौती होगी।

इसी बीच निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट सचिव अजय चगती से सुबह मामला उठाया गया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि बगैर संवाद के इस तरह की कार्रवाई सही नहीं है। उन्होंने कहा कि चंद घंटो में बसों को रिलीज़ नहीं किया गया तो अगले स्तर पर मामला उठाया जाएगा।  

बता दें कि 6 महीने पहले भी इस मामले पर खास विवाद पैदा हुआ था। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने बैक फुट पर आकर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस को बंद कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img