Breaking: बैजनाथ में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय 25 जनवरी समारोह


शिमला-04 जनवरी. 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह कांगड़ा जिले के बैजनाथ में मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में संबोधित करते हुए कई घोषणाएं कर सकते हैं। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की भी उनके संबोधन पर नजरें टिकी होंगी।बता दें कि 25 जनवरी 1971 को बर्फबारी के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  रिज मैदान से हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की घोषणा की थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *