सोलन के कलीन में किराये के कमरे में रहने वाला पश्चिम बिहार निवासी से 1.212 किलो चरस की बरामद


सोलन-27 दिसंबर.सोलन पुलिस की टीम ने शहर के कलीन में किराए के कमरे में रहने वाले गांव जेनोटोला पश्चिमी बिहार निवासी व्यक्ति धीरज कुमार यादव के कब्जे से 1.212 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी चार-पांच दिन पहले ही सोलन आया था और चरस नेपाल से लाया था फिलहाल पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *