कसौली से 22 साल पहले भागा अपराधी चढ़ा पुलिस के हाथ, जानें कैसे


सोलन-26 दिसंबर. कसौली के बढलग गांव से 23 वर्ष पहले भागा अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बढलग निवासी 75 वर्षीय धर्म सिंह को पुलिस ने 2001 में भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। थाना कसौली में आरोपी के खिलाफ अपनी पत्नी से मारपीट कर घर से फरार होने का मामला पेश आया था। पुलिस के कई प्रयासों के बाद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ और बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने वीरवार को बताया कि आरोपी को पुलिस की टीम ने कांगड़ा के रानीताल क्षेत्र से एक कुटिया से गिरफ्तार किया है जहां पर व्यक्ति बाबा बनकर रह रहा था आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है आगामी जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *