Breaking: रोहड़ू के छत्तर सिंह ठाकुर होंगे प्रदेश युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष


शिमला-20 दिसंबर.0हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही शुक्रवार देर रात को परिणाम घोषित हुए। प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे छतर सिंह ठाकुर सीएम सुक्खू के करीबी हैं। छतर सिंह ठाकुर को 60 हजार वोट प्राप्त हुए हैं।
ऊना के अखिल अग्निहोत्री को 37 हजार और सिरमौर के राहुल चौहान को 15,000 वोट प्राप्त हुए हैं। इन तीनों युवाओं के अब नई दिल्ली में पार्टी हाई कमान की ओर से साक्षात्कार लिए जाएंगे।

साक्षात्कार के आधार पर ही प्रदेश को युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले छतर सिंह ठाकुर का युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। अखिल अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और राहुल चौहान को मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थक माना जाता है। उधर, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्ष के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान ने सबसे अधिक 38,000 वोट प्राप्त कर महासचिव का पद कब्जाया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *