Breaking:मैहली में बेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग साउंड सिस्टम जलकर खाक


शिमला-20 दिसंबर.शिमला के उपनगर मैहली में एक मकान में आग लग गई. इस मकान में एक साउंड सिस्टम कंपनी थी, जो भीषण आग की चपेट में आ गई. इस दौरान अंदर रखा साउंड सिस्टम का सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के पीछे की वजह वेल्डिंग के दौरान चिंगारी निकलना बताया जा रहा है, जिसकी वजह से आग लग गई. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

स्थानीय निवासी दीपक ने कहा आग लगने की घटना करीब 12 बजे के आसपास हुई है. यहां पर वेल्डिंग का काम चल रहा था. शुरुआती जानकारी में यही कहा जा रहा है कि वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी से मकान में आग भड़की है. इस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर में न्यू लाइट एंड साउंड का स्टोर था और एक हिस्से में जिम थी. इस घटना में न्यू लाइट एंड साउंड का सामान जलकर राख हो गया और जिम के सामान को भी नुकसान पहुंचा है. वहीं, बिल्डिंग की खिड़कियां भी जल गई है.

शिमला एसपी संजीव गांधी ने कहा एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है. आग पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पा लिया है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *