Breaking: शिमला के संकट मोचन मंदिर के पास दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत, दो जख़्मी


शिमला-15 दिसंबर. चंडीगढ़ -शिमला नेशनल हाईवे 5 पर संकट मोचन मंदिर के मोड़ पर रविवार सुबह दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। दो गाड़ियों के बीच हुई भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि एक गाड़ी बीच सड़क में ही पलट गई। सड़क पर पलटी टैक्सी चालक को गंभीर चोटें आई है। जिसे उपचार के लिए IGMC ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह साढ़े नौ बजे के आस-पास की बताई जा रही है। जब हिमाचल नम्बर की टैक्सी व दिल्ली नवंबर की निजी गाड़ी शिमला के संकट मोचन मन्दिर के समीप आपस मे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार की एक टैक्सी नम्बर कार सड़क पर ही पलट गई । जिसमें टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हुआ उसके सिर में व टांगो में चोटें आई है। घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चला हुआ है। वहीं इस सड़क हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर लम्बा जाम लग गया है। जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।  पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *