मंडी के शैट में कार हादसा चालक की दर्दनाक मौत


मंडी-14 दिसंबर.मंडी जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. ग्राम पंचायत परवाड़ा के शैट में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत परवाड़ा के शैट में एक कार गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक ड्राइवर की पहचान अश्वनी कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव परवाड़ा का रहने वाला था.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात कार चालक अपने घर लौट रहा था. जैसे ही कार शैट गांव के पास पहुंची, तो आगे स्लाइडिंग प्वाइंट से कार थोड़ा बाहर से निकाल ही रहा था कि इस दौरान कार (एचपी 65 5150) अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई. हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए.अचानक रात के वक्त हुए धमाके को सुन आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए.

सूचना मिलते ही गोहर पुलिस के जवान मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से ड्राइवर के शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कार हादसे में मृतक ड्राइवर की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में की है. अश्वनी कुमार अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटियों को छोड़ गया.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *