Breaking: HRTC बस में प्रेशर कुकर का टिकट काटे जाने पर जयराम ठाकुर ने साधा निशाना,पढ़ें यहां


शिमला-10दिसंबर. मंडी में HRTC बस में प्रेशर कुकर का टिकट काटे जाने का मामला सामने आया है। काटी गई टिकट का सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इसी बीच भाजपा को एक बार फिर सुक्खू सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी से औट तक तीन लीटर का एक प्रेशर कुकर भेजा गया, जिसका एचआरटीसी की बस में 23 रुपये का टिकट काटा गया है। प्रदेश सरकार के नेता कुकर का टिकट काटने से इनकार करते रहे, लेकिन एचआरटीसी की जिस बस में कुकर का टिकट काटा गया था, उसका सबूत भी अब हमारे पास मौजूद हैं।

HRTC द्वारा मंडी से ऑट तक प्रेशर कुकर को ले जाने के लिए टिकट काटने के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि ”शादी के एलबम, बुजुर्गों की दवाई, बच्चों के बस्ते और खिलौने के बाद अब खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रेशर कुकर भी अपने स्थानीय बाजार से खरीदकर घर तक ले जाने के लिए भी हिमाचलवासियों को एचआरटीसी की बसों में किराया देना पड़ रहा है। इससे शर्मनाक कृत्य और क्या हो सकता है? उप मुख्यमंत्री रोज मीडिया और विपक्ष को कोसते हैं और मातृशक्ति से कुकर, तवे, चिमटे का किराया भी वसूल रहे हैं। एक तरफ भाजपा की सरकार थी जिसने मातृशक्ति को बसों में पचास परसेंट किराए में छूट दी थी और एक व्यवस्था पतन की सुक्खू सरकार है जो प्रेशर कुकर का भी किराया ले रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *