Breaking: निरथ में हादसे का शिकार हुई कार,2 की मौत एक घायल


रामपुर-09 दिसंबर. उपमंडल के नीरथ में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है. जानकारी के अनुसार यहां पर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसा नीरथ के पास पेश आया है. हादसे में दो लोगों की जान चली गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल को उपचार के लिए MGMC खनेरी पहुंचाा गया है. गाड़ी में सवार तीनों नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई थी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे खाई में गिरी. गाड़ी में सवार तीनों युवकों की पहचान काकू सिंह (26) पुत्र प्रेम सिंह (गाडी मालिक व चालक) रिहाईश डमटाल तहसील इन्दौरा, जिला कांगडा, राजू (21) पुत्र गडैज बहादुर रिहाईश गांव रवाली डा. शमाथला तहसील कुमारसैन जिला शिमला, अमर सिंह (21) पुत्र मनोज रिहाईश दत्तनगर जिला शिमला के रूप में हुई है. घायल अमर सिंह का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *