Breaking: शिमला में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने,आरोपी गिरफ्तार


शिमला-07 दिसंबर. राजधानी शिमला में मामा भांजी का रिश्ता शर्मसार हुआ है।यहां सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां के चचेरे भाई पर ये घिनौनी हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां अपने बच्चों के साथ मायके गई थी। पहली दिसम्बर को जब वह मायके में थी, तो रिश्ते में चचेरे भाई ने उसकी सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची ने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद आरोपी के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया।

शिमला पुलिस के मुताबिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध महिला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) 65(2) 351(2) 6 पोक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *