Breaking: संविधान निर्माता की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने सरकार से जताई नाराजगी, जानें क्यों


शिमला-06 दिसंबर.संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उचित आमंत्रण नहीं दिए जाने पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सरकार से नाराजगी जताई है। राज्यपाल चाैड़ा मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने राजभवन में ही संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि डॉ. आंबेडकर के संविधान के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। आंबेडकर के संविधान के अनुसार चलने के लिए लोगों को संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि पिछली बार वह डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर चाैड़ा मैदान गए थे। क्योंकि यह कार्यक्रम नगर निगम करता है। नगर निगम का एक कार्ड जरूर उनके पास आया, जिसमें मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में बुलाया है। वही कार्ड उन्होंने(एमसी) हमारे पास भेजा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *