मंडी-02 दिसंबर.पुलिस थाना बी.एस.एल. कॉलोनी और पुलिस थाना औट ने दो अलग-अलग मामलों में नशे की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस थाना बी.एस.एल. कॉलोनी के अंतर्गत गश्त के दौरान एलड्रिन उर्फ अजय पुत्र हरी सिंह निवासी डाकघर रजवाड़ी तहसील बल्ह से 06 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बी.एस.एल. कॉलोनी सुंदर नगर में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर 02 दिन की पुलिस हिरासत में लिया है।
उधर, पुलिस थाना औट के तहत पुलिस चौकी बालीचौकी में ढाबा की चेकिंग के दौरान राजेन्द्र कुमार पुत्र मनी राम निवासी गांव कांडा से 36 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
