Breaking: झाखड़ी में घर में घुसकर 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार


शिमला-30 नवंबर. जिला शिमला के झाखड़ी पुलिस थाना में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। लड़की ने अपनी मां को यह बात बताई तो माँ ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और युवक को गिरफ़्तार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक झाखड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश हुई है। शिकायत के अनुसार 28 नवंबर को आरोपी नाबालिग युवती के घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती ने युवक को घर से बाहर खदेड़ने की कोशिश की और शोर मचाया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस स्टेशन झाकड़ी में आरोपी की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत आरोपी के घर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी 22 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अभियुक्त को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस की धारा 332(सी) और 74,75 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *