Breaking: CM सुक्खू आज रोहड़ू वासियों को देंगे करोड़ों की सौगात


शिमला-30नवंबर. सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज यानी 30 नवंबर को रोहड़ूवासियों को करोड़ों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री आज प्रातः 11.10 बजे रोहडू में एचपीएमसी सीए (नियंत्रित वातावरण) स्टोर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे 11.30 बजे राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल रोहडू का उद्घाटन करेंगे। सीएम दोपहर 12 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज सीमा रोहडू पहुंचेंगे और छुंजर-कटलाह, शलान, मेल्थी-कुपरी उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना व रोहडू के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त वह सीमा कॉलेज में छात्राओं के लिए हाॅस्टल और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न मार्ग का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री राजकीय डिग्री कॉलेज सीमा रोहडू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *