भरमौर के भद्राह गांव से मांधा स्कूल जा रही स्कूली छात्रा की ढांक में गिरने से दर्दनाक मौत


चंबा-29 नवंबर. भरमौर की पंचायत बड़ग्रां के भद्राह गांव से मांधा की तरफ स्कूल जा रही छात्रा की खाई में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन, ग्रामीण और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच खाई से कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाल भरमौर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांधा में जमा दो में पढ़ने वाली 16 वर्षीय वर्षा देवी पुत्री सुभाष शर्मा निवासी भदरा स्कूल जा रही थी। सुबह 9:30 बजे बन्नी गांव के पीछू संजू नाला के पास पहुंचने पर अचानक उसे ठोकर लगी। इससे उसका संतुलन बिगड़ने से वह 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा के खाई में गिरने के बाद बेसुध होता देख बच्चों ने चिल्लाना आरंभ कर दिया। बच्चों की आवाजें सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत छात्रा के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों और पुलिस टीम ने छात्रा का शव खाई से बाहर निकाला गया। भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ठोकर लगने के बाद खाई में गिरने से छात्रा की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *