Breaking: तपोवन में 18 से 21 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानियां


शिमला-27नवंबर. हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसम्बर,2024 तक धर्मशाला स्थित तपोवन में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में कुल 4 बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह वर्तमान सरकार का 7वां सत्र होगा। स्वदेश लौटते ही विधान सभा अध्यक्ष ने सरकार के सत्र आयोजन के प्रस्ताव को स्वीकारते हुए माननीय राज्यपाल की संस्तुती के लिए राजभवन को भेज दिया है तथा जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। पठानियां ने कहा कि तपोवन में सत्र आयोजन की व्यवस्था के लिए उन्होंने सियोल से ही जिला काँगडा प्रशासन को दिशा- निर्देश जारी कर दिए थे तथा समुचित व्यवस्था का जायजा लेने वह स्वयं शीघ्र ही धर्मशाला का दौरा करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *